दानापुर, मार्च 8, 2021: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दानापुर रेल मंडल के गुलजारबाग स्टेशन का परिचालन/संचालन महिला रेल कर्मचारीयों द्वारा किया गया। साथ ही पटना जंक्शन के प्लेटफाॅर्म पर टीएक्सआर,टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ एवं प्लेटफार्म संख्या 10 पर स्थित RRI का कार्य भी
महिला रेल कर्मी द्वारा किया गया।

दानापुर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार के निर्देशानुसार रिजर्वेशन कार्यालय पटना जंक्शन का कमान भी शत् प्रतिशत् महिला कर्मियों ने संभाला।

पटना जंक्शन से ट्रेन नंबर 03203/063225 मेमु पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए महिला लोको पायलट रीचा कुमारी एवं गार्ड नेहा कुमारी के द्वारा परिचालित की गयी।

वहीं बख्तियारपुर में महिला सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया एवं कोविड काल में फ्रन्टलाईन महिला कर्मचारियों को मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा सम्मानित किया गया। दानापुर के कोचिंग कम्पलेक्स में भी महिला रेलकर्मियों ने मेनटेनेंस का कार्य किया।