नई दिल्ली, 08 मई, 2021: PUBG मोबइल के इंडियन वर्जन का ऐलान हो गया है। इसे भारत में battlegrounds Mobile India के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस एप को भारत में कुछ प्राइवेसी पॉलिसी के साथ लॉन्च किया जाएगा। साउथ कोरियन पब्लिशर्स Krafton ने यह संकेत दिया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कुछ पाबंदिया होंगी। यदि आप 18 वर्ष से कम उम्र के है, तो battlegrounds mobile India गेम खेलने के लिए आपको पहले अपने पेरेंट्स का मोबइल नंबर दर्ज करना होगा। इसका यह फायदा है कि PUBG Mobile के नाम पर कोई भी ट्रांजैक्शन हुआ, तो ट्रांजैक्शन से पहले आपके पेरेंट्स के पास एक नोटिफिकेशन जाएगा। क्योंकि इससे पहले कई ऐसी खबरें आई थी कि PUBG Mobile खेलने के लिए बच्चे ने अपने पिता के बैंक से 16 लाख रूपए उड़ा डाले।

PUBG Mobile को सितंबर 2020 में कई ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया था। लेकिन PUBG की भारत में फिर से लॉन्चिंग की कोशिश चल रही है। उन्होंने भारत में लॉन्चिंग से पहले यह स्पष्ट किया है कि कंपनी गेमर्स के क्या-क्या जानकारी हासिल करती है। कंपनी गेम में डिवाइस इन्फॉर्मेशन, आईपी एड्रेस, ब्रॉउजिंग विहेवियर सहित कई तरह के सर्विस को ऑटोमेटिकली कलेक्ट करता है। बता दे कि PUBG Mobile को डेटा चोरी के आरोप में बैन करने की खबरें थी। भारत सरकार की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए PUBG Mobile Game को बंद किया गया था। बता दें कि battlegrounds mobile india की तस्वीर लीक हो गई है। गेम का लोगो ऑरेंज, वाइट और ग्रीन कलर का होगा, जिसमे इंडियन नेशनल फ्लैग की तस्वीर होगी। गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन लॉन्चिंग से पहले शुरू होने की संभावना है।