सुशांत रंजन

पटना, 13 मई 2021: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक घोषणा की है कि बिहार ने 25 मई तक में कोविड के कारण लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। सीएम ने कहा कि लागू किए गए लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा गुरुवार को सहयोगी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ की गई।

“आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है” मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी।

अधिकारियों का कहना है कि इस संदर्भ में गाइडलाइन्स जल्द जारी किए जाएंगे। इससे पहले कोविड-19 मामलों में वृद्धि के चलते बिहार में राज्य सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन कर दी थी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बिहार के कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या बुधवार 74 लोगों की मृत्यु के बाद 3503 हो गई। जबकि राज्य में काफी दिनों के बाद पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई। बुधवार को राज्य में 9,863 पॉजिटिव मरीज मिले जिससे कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6,22,433 तक पहुंचा गएर। राज्य में वर्तमान में 99,623 सक्रिय मामले हैं।

बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक संदेश जारी कर कहा था कि सरकार महामारी की दूसरी लहर में मामलों में वृद्धि के बाद बेड, वेंटिलेटर और अन्य वस्तुओं की संख्या में वृद्धि करके अस्पतालों में बुनियादी ढांचे को बढ़ा रही है।