पटना, 8 जून 2021: सुबह से ही बिहारवासियों की नजरें मुख्यमंत्री के ट्वीट पर थी कि इस बार बिहार में लॉकडाउन बढ़ेगा या खत्म होगा। लेकिन लोग जिसका इंतज़ार कर रहे थे वही हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बिहार में लॉकडाउन खत्म हुआ, शाम 7 से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा।

“लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अतः लॉकडाउन खत्म करते हुए शाम 7ः00 बजे से सुबह 5ः00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4ः00 बजे अपराह्न तक खुलेंगे। दुकान खुलने की अवधि 5ः00 बजे अपराह्न तक बढ़ेगी,” उन्होंने ट्वीट किया।

“ऑनलाईन शिक्षण कार्य किये जा सकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी। अभी भी भीड़ भाड़ से बचने की आवश्यकता है,” उन्होंने दूसरा ट्वीट किया।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सुबह आपदा प्रबंधन के साथ बैठक की। जिसके बाद उन्होंने ये घोषणा की। इससे पहले राज्य के व्यापारी संघ ने भी मुख्यमंत्री से व्यापार के लिए, दुकान खोलने के समय को बढ़ाने की अपील की थी।