लखनऊ, 10 जून, 2021: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दो दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव के साथ ही प्रदेश के योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है। दिल्ली पहुंचते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृहमंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की मुलाजत लगभग दो घंटे चली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अचानक दिल्ली दौरे को लेकर यूपी के राजनीतिक गलियारों में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। वह दिन में 2:30 बजे लखनऊ से रवाना होकर 3:30 बजे दिल्ली पहुचे। यहां से वे सड़क मार्ग से दिल्ली स्थिति यूपी सदन पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस दौरे के बाद अब उत्तर प्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की आज शाम को दिल्ली में गाजियाबाद तथा नोएडा के भाजपा नेताओं से भेंट होगी। इसके बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के नेताओं से मिलेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ  शुक्रवार को दिन में 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी से भेंट करने के बाद उनकी कल केंद्र सरकार के अन्य मंत्रियों तथा भाजपा के सांसदों से भी भेंट होनी है। वह कल 12:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी भेंट कर सकते हैं। ऐसे में कयास लगाना स्वाभाविक है। मगर अब पूरी स्थितियां उनकी बैठकों के बाद ही साफ़ होगी। आने वाले ये दो दिन उत्तर प्रदेश में भाजपा राजनीति के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

लखनऊ में बुधवार देर रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ बैठक मे बनी रिपोर्ट को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा को सौंपेंगे। इसके अलावा पिछले एक महीने से पंचायत चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर भी वह चर्चा करेंगे। इसके बाद भाजपा आलाकमान यह फैसला करेगा कि उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन में किस तरीके के बदलाव होंगे। 2022 का विधानसभा चुनाव किन मुद्दों पर लड़ा जाएगा और इसके अलावा पंचायत चुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव मे क्या रणनीति होंगी इस सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।