जयपुर, 10 मार्च 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा-2022, 18 जून- 2022 (शनिवार) को तथा वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा-2022, 19 जून (रविवार) को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।