नई दिल्ली, 9 जून, 2021: हर दिन किसी न किसी का बर्थ डे और शादी की सालगिरह होती है। ऐसे में सभी के बर्डथे और शादी की सालगिरह की तारीख को याद रखना कठिन होता है। इस स्थिति में WhatsApp आपकी मदद कर सकता है। आपको बता दे कि WhatsApp पर बर्डथे और शादी की सालगिरह के मैसेज को शेड्यूल किया जा सकता है।
हालांकि, यह WhatsApp का फीचर नहीं है, लेकिन एक दूसरा ऐप इसमे आपकी मदद करेगा। इस थर्ड पार्टी ऐप की मदद से रात 12 बजे तक WhatsApp से अपने दोस्तों या किसी अन्य को मैसेज भेजा जा सकेगा। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से:
एंड्रॉइड पर कैसे करें मैसेज शेड्यूल
• Google Play Store से SKEDit डाउनलोड करें।
• SKEDit को ओपन करने के बाद सबसे पहले इसमें sign up करना होगा।
• sign up करने के बाद मेन मेन्यू से WhatsApp पर टैप करना होगा।
• इसके बाद कुछ परमिशन देने के बाद। फिर Enable Accessibility पर क्लिक करना होगा। इसके बाद SKEDit पर जाकर toggle को ऑन कर दें। इसके बाद आपको Allow पर टैप करना होगा।
• इसके बाद ऐप में वापस जाएं, इसके के बाद आप अपने मैसेज को शेड्यूल कर पाएंगे।
• नीचे अब आपको फाइनल toggle दिखेगा। यहां आपको Ask Me Before Sending का विकल्प दिखेगा। इसे ऑन करके शेड्यूल करते हैं, तो मैसेज भेजने से पहले आपको एक नोटिफिकेशन आएगा, जिस पर टैप करने के बाद ही यह मैसेज भेजा जाएगा। यदि आप इस नोटिफिकेशन को ऑफ करते हैं, तो बिना नोटिफिकेशन भेजे यह मैसेज भेजा दिया जाएगा।
Iphone पर कैसे शेड्यूल करे ये मैसेज
सर्व प्रथम गूगल प्ले-स्टोर पर जाकर SKEDit ऐप डाउनलोड करें।
SKEDit ऐप खोलने के बाद लॉग-इन करें।
वहा आपको मेन्यू दिखाई देगा, उसमें वॉट्सऐप के विकल्प को चुनें।
Enable Accessibility पर टैप करके SKEDit पर जाकर toggle को ऑन कर दे।
इसके बाद Allow पर टैप कर दें।
अब ऐप में वापस जाएं।
जहां आपको Ask Me Before Sending का विकल्प दिखाई देगा। यदि आप इसे ऑन करेंगे, तो मैसेज सेंड होने से पहले आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा, जिसपर टैप करने के बाद ही मैसेज भेजा जाएगा।