मुंबई, 7 जून 2021: मध्य रेल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मुंबई मंडल में 15000 एवं मध्य रेल पर 20000 से अधिक पौधे लगाए। एके गुप्ता, प्रधान मुख्य यांत्रिकी अभियंता मध्य रेल, शलभ गोयल मंडल रेल प्रबंधक, मुंबई मंडल, एसके चौधरी मुख्य चल स्टॉक अभियंता, शिवाजी कदम उप मुख्य यांत्रिकी अभियंता, मध्य रेल ने अन्य अधिकारियों के साथ दिन की शुरुआत लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर मियावाकी जंगल से की, जहां 1,000 पौधे लगाए गए, जिसमें मध्य रेल के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने भी भाग लिया। साथ ही बीपीसीएल के रवी प्रताप सिंह, आशीष गुप्ता और ग्रीन यात्रा के प्रदीप त्रिपाठी इनके सहयोग से एलटीटी में मियावाकी प्लांटेशन करना संभव हुआ। इसके पहले मध्य रेल ने मियावकी प्लांटेशन भुसावल मंडल में किया है।

रेलवे कॉलोनियों  बधवार पार्क, निर्मल पार्क, परेल, कुर्ला, कलवा, ठाकुर्ली, कर्जत, लोनावाला, ट्रॉम्बे, पनवेल,आदि और अन्य स्थान जैसे डीजल लोको शेड, कल्याण, कलवा में ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक सेक्शन, मुंबई मंडल पर मुलुंड में आरपीएफ बैरक, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पूर्व प्रवेश द्वार पर उद्यान में वृक्षारोपण भी किया गया।

रेलवे, पर्यावरण में सुधार हेतु योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में, मुंबई मंडल ने सीएसएमटी, लोनावला, खंडाला, डॉकयार्ड रोड, आसनगांव, रोहा, आप्टा, पेन और चेंबूर में 125 केडब्ल्यूपी से अधिक बिजली उत्पादन के साथ सोलर पैनल स्थापित किए हैं और सभी पारंपरिक लाइटिंग को एलईडी लाइटिंग में बदल दिया गया है, जिससे स्टेशनों पर स्टेशनों पर लाइटिंग में सुधार हुआ है।

मुंबई मंडल के वाडीबंदर में स्वचालित कोच वाशिंग प्लांट की स्थापना मध्य रेल द्वारा पर्यावरण और हरित पहल की दिशा में एक और कदम है। कम मैन पावर के साथ कोच की सफाई गतिविधि 90 लीटर पानी के साथ 20 मिनट में समाप्त हो जाएगी, जबकि पहले की मैनुअल सफाई के तरीके की तुलना में 4 घंटे में 300 लीटर पानी से सफाई की जाती थी। मध्य रेल के सभी डिब्बों में बायो-टॉयलेट लगे हैं। इससे यह सुनिश्चित हो गया है कि डिब्बों से ट्रैक पर कोई भी मानव अपशिष्ट नहीं गिरता है जिससे ट्रैक की स्थिति में सुधार होता है और प्रमुख स्टेशनों पर सफाई रहती है।

मध्य रेल के मुंबई मंडल ने अपने स्टेशनों पर विशेष रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर कई हरित और यात्री अनुकूल पहलों के लिए ठोस प्रयास किए हैं, जिन्हें महाराष्ट्र में आईजीबीसी स्वर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले पहले रेलवे स्टेशन का सम्मान प्राप्त है। स्टेशन साइट क्षेत्र का 15% से अधिक पेड़ों और छोटे पार्कों से आच्छादित है। जैविक खाद से भू-दृश्य क्षेत्र, लॉन आदि का रख-रखाव किया जाता है।

सीएसएमटी ईस्ट साइड एंट्री  हर्बल गार्डन में 120 विभिन्न मसालों के हर्बल पौधे हैं, यह मुंबई मंडल द्वारा विकसित अपनी तरह का एक गार्डन है। सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बडे पैमाने पर  वृक्षारोपण किया गया।