जयपुर, 21, अक्टूबर, 2020। नगर निगम जयपुर ग्रेटर एवं हैरिटेज के आम चुनाव-2020 के लिए ईवीएम का रेण्डमाइजेशन मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) एवं जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा के समक्ष किया गया। श्री नेहरा ने बताया कि नगर निगम चुनाव-2020 के सम्बन्ध में सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सम्पन्न किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को ईवीएम का रेण्डमाइजेशन सम्पन्न किया गया। ईवीएम की फस्र्ट लेवल जांच (एफएलसी) का कार्य पूर्व में सम्पन्न कराया जा चुका है। नगर निगम ग्रेटर के विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर में 42 वार्ड, झोटवाड़ा में 22, सांगानेर में 39, बगरू में 21 एवं विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर में 26 हैं। इसी प्रकार नगर निगम हैरिटेज के विधानसभा क्षेत्र आमेर में 4 वार्ड, हवामहल में 26, सिविल लाइन्स में 24, किशनपोल में 21 एवं विधानसभा क्षेत्र आदर्शनगर में 25 वार्ड हैं। इस प्रकार कुल दोनों नगर निगमों में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 3619 हैं।  नगर निगम हैरिटेज के लिए मतदान 29 अक्टूबर को और नगर निगम ग्रेटर के लिए मतदान 01 नवम्बर को होगा। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुरूषोत्तम शर्मा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ श्री अशोक कुमार भी उपस्थित थे।