पटना, मार्च 10, 2021: आस्था बुटीक का चौथा स्थापना दिवस समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम राजधानी पटना में मनाया गया।

मुख्य अतिथि डॉ नूपुर प्रसाद, अध्यक्ष, शिवालजा महिला विकास संस्थान मौजूद रहीं। इस अवसर पर रेनबो होम्स के अनाथ बच्चों के लिए खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित अन्य जरूरत की वस्तुएं उपयोग के लिए दी गयी। संस्था की अध्यक्ष पल्लवी सिन्हा ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष गरीब बच्चों के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान प्रदान किये जाते हैं। यहां सांस्कृतिक समारोह का भी आयोजन किया जाता है जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारने के काम करते हैं।