हाजीपुर: समस्तीपुर मंडल के सगौली-मझौलिया स्टेशनों के मध्य रेल पुल सं. 248 पर पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए संरक्षा एवं यात्री सुरक्षा के मद्देनजर सगौली-नरकटियागंज रेल खंड पर यातायात बाधित होने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।

मार्ग परिवर्तन-

1) आनन्द विहार टर्मिनस से 09 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 02558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-पनियहवा- नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

2) आनन्द विहार टर्मिनस से 09 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बेतिया-सगौली-रक्सौल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल के रास्ते चलायी जायेगी।

3) मुजफ्फरपुर से 10 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 02557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

4) रक्सौल से 10 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-बेतिया-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलायी जायेगी।

5) कोलकाता से 09 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05051 कोलकाता-गोरखपुर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

6) दरभंगा से 10 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05251 दरभंगा-जलन्धर सिटी विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-बेतिया-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलायी जायेगी।

7) दरभंगा से 10 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

8) भागलपुर से 10 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 09178 भागलपुर-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

9) बरौनी से 10 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 09040 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।