पटना, अप्रैल 23, 2021: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद को ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। डॉ० निखिल आनंद ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बनाये जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएलसंतोष, राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के लक्ष्मण, बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, सह संगठन महामंत्री शिवनारायण जी एवं रत्नाकर जी सहित भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को दिल से धन्यवाद कहा है।

निखिल ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी के साथ गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी के साथ बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार, पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव, बिहार प्रदेश ओबीसी मोर्चा के नेताओं, पटना ग्रामीण भाजपा के नेताओं सहित बिहार भाजपा संगठन के सभी नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है।

निखिल आनंद ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए ओबीसी समाज की नई पीढ़ी से भ्रष्ट परिवारवादी राजनीति का पिछलग्गू बनने की बजाय राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के समन्वयवादी राजनीति का रास्ता अपनाने की अपील की है।