पटना, अप्रैल 17, 2021: लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के जिला अध्यक्षों व नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग की। जिला अध्यक्षों ने आरोप लगाया कि कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।

चिराग पासवान ने जिला अध्यक्षों से कहा कि स्वर्गीय राम विलास पासवान ने हर किसी के पेट तक खाना पहुंचाने का काम किया था। किसी भी परिस्तिथि में बिहारीयों की मदद करना ही लोजपा का लक्ष्य है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि कोरोना की स्तिथि सरकारी लापरवाही के कारण खराब हो रही है अगर यही स्तिथि रही तो लॉकडाउन के सिवाय कोइ दूसरा विकल्प नहीं रहेगा। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बताया कि अस्पताल में कोई व्यवस्था सरकार नहीं कर रही है। लोजपा को ही इसकी लड़ाई लड़नी होगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी बात रखी। प्रधान महासचिव संजय पासवान ने कहा कि सरकार की लापरवाही का भुगतान बिहार के व्यापारी वर्ग को झेलना पड़ेगा। वहीं संगठन मंत्री संजय सिंह ने कहा कि लोजपा का संगठन कोरोना में लोगों के मदद के लिए वचनबध।

लोजपा ने किया केंद्रीय संगठन विस्तार

शनिवार को लोजपा में  प्रमोशन देकर कुछ नेताओ को अहम पद दिया गया है। पार्टी में नए और पुराने नेताओं के ताल मेल को बनाया गया है। लोजपा के सबसे पुराने नेताओं में से एक पूर्व विधायक अनिल चौधरी व पार्टी के वरिष्ठ वीरेश्वर सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वहीं पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ साथी मुंगेर निवासी मिथलेश सिंह व उषा शर्मा को राष्ट्रीय सचिव बना कर आने वाले दिनो में साफ संकेत दिए है कि पार्टी में काम करने वालों व वफादारों को ही जगह दी जाएगी। चुनाव के दौरान पार्टी में आए नए नेताओं को भी अब पार्टी ने अपने काम में लगाने का क्रम शूरु कर दिया है। पूर्व विधायक रविंद्र यादव व पार्टी से प्रत्याशी रहे विजय कुमार सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। पार्टी के वफादार और तेज तर्रार निडर काम करने वाले पूर्व प्रधान महासचिव पद पर काम कर चुके नेता शाहनवाज कैफी को केंद्रीय संसदीय बोर्ड का सदस्य बना कर साफ संदेश दिया है कि पार्टी में उनकी अहमीयत बरकार है और भरोसेमंद नेताओं को उचित स्थान दे रही है पार्टी।