हाजीपुर, फरवरी 12, 2021: पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्री सेवा, रेल विकास सहित रेलवे से जुड़ी विविध महत्वपूर्ण सूचनाएं पूर्व मध्य रेल के ट्वीटर हैंडल, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर नियमित तौर पर उपलब्ध करायी जाती है। इसी कड़ी में ये सभी सूचनाएं अब सर्वप्रथम नव विकसित भारतीय मोबाईल एप ‘कू‘(Koo App) पर उपलब्ध करायी जा रही है।

“पूर्व मध्य रेल द्वारा सोशल मीडिया ऐप ‘कू‘ हैंडल पर पोस्ट की गई सूचनाएं तत्काल प्राप्त करने के लिए पूर्व मध्य रेल की आधिकारिक ‘कू‘ एकाउंट हैंडल (@ecrailway) को फाॅलो किया जा सकता है, जिसके बाद पूर्व मध्य रेल द्वारा ‘कू‘ पर पोस्ट की जाने वाली सूचनाएं ‘कू‘ एप उपयोगकर्ताओं को स्वतः प्राप्त हो जाएंगी जिससे वे काफी लाभान्वित होंगे”, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार ने जानकारी दी।

देश में आत्मनिर्भर भारत की पहल के अंतर्गत भारत में अब लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप्स और माइक्रोब्लॉगिंग साईट्स के देसी विकल्प का रुप है ‘कू‘ मोबाईल एप (Koo App)। इस एप का मकसद भारतीय भाषाओं के लोगों के लिए मंच देना है। ‘कू‘ एप को देसी ट्वीटर माना जा रहा है और इसमें फीचर्स भी ट्विटर जैसे ही हैं। इसे IOSऔर Android प्लेटफार्म पर फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। ‘कू‘ ऐप को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर (Koo App) सर्च करें। सर्च करते ही सबसे पहले “Koo: Connect with Indians in Indian Languages” दिखेगा।