लखनऊ, मई 5, 2021: कोरोना महामारी के बीच लखनऊ में एक बड़ा हादसा हुआ है। लखनऊ के चिनहट में केटी प्लांट पर ऑक्सीजन रिफिलिंग के समय विस्पोट हो गया। इस घटना मे तीन लोगों की मौत कि खबर आई है और पांच लोग घायल हो गए हैं। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक व्यक्ति की हॉस्पीटल में मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी ने घटना की जानकारी ली।

अधिकारियो को जरूरी निर्देश दिए गये हैं। कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा गया। मुख्यमंत्री ने हादसे मे लोगों कि जान जाने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच का निर्देश दिया है। बताया जा रहा हैं कि प्लांट मे हमेशा की तरह ऑक्सीजन भरने का काम चल रहा था। इसी बीच अचानक ही विस्फोट हुआ। किसी को कुछ समझ आता उसके पहले दूसरा विस्फोट हुआ। हर जगह धुआं भर गया। दो मजदूरों के शव पड़े थे और कर्मचारी घायल थे। हर जगह दहशत भरा माहौल था।

चश्मदीदों के अनुसार फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दे दी गई थी मगर उससे पहले का दृश्य बहुत भयावह था। इस बीच कुछ साथी ही मदद के लिए आगे आए। पुलिस कि मदद से घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल में  तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों में कुछ लोगों कि स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों के परिजनों को सूचना दी गई। शुरुआती जांच में यही माना जा रहा है कि गैस भरते टाइम हादसा हुआ। मगर जिला प्रशासन का कहना हैं कि जांच के बाद इसका मुख्य कारण पता चल पायेगा।