गया, मार्च 10, 2021: 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय कमांडेंट पी.एस. सलारिया के निर्देशानुसार बोधगया प्रखंड के पड़रिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को मेगा स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन विद्यालय परिसर मैदान में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार,एडम अधिकारी संतोष कुमार,बोधगया प्रमुख गुड़िया कुमारी, मुखिया राजेश कुमार यादव, विद्यालय प्राचार्य गणेश पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मेगा स्पोर्ट्स एवं कार्यक्रम में मैराथन दौड़ वॉलीबॉल निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया राजेश कुमार यादव ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल के द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में मेगा स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन कर इस क्षेत्र के बच्चों को प्रतिभा को प्रदर्शित करने का कार्य कर रही है।

सशस्त्र सीमा बल सेवा सुरक्षा व बंधुत्व से कार्य करती है जो सराहनीय है। वही डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान से सकारात्मक माहौल बनेगा वही चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान को भी फायदा होगा, ताकि वंचित लोगों की प्रतिभा को सामने लाया जा सके और उन्हें इस मंच के माध्यम से सबके साथ मिलकर मुख्यधारा के अग्रणी पंक्ति में खड़ा होने का एक बार फिर से मौका मिले। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।