पटना: केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए विधान पार्षद सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नए बने मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।
प्रेस को जारी बयान में डॉक्टर चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे भारतवर्ष के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और क्षेत्रीय संतुलन के अनुसार मंत्रिमंडल मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कर उसमें नए मंत्रियों को शामिल किया और कुछ मंत्रियों को पदोन्नति भी दी। यह उनकी दूरदर्शिता को दर्शाता है।
विधान पार्षद डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने बिहार से बने दो नए मंत्रियों आरसीपी सिंह व पशुपति पारस एवं प्रोन्नति पाए मंत्री आरके सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव को मंत्री बनने पर विशेष बधाई दिया है। डॉ चंद्रवंशी ने कहा कि आपको बधाई देने के साथ ही विश्वास करता हूं कि बिहार के विकास को आपके माध्यम से और गति मिलेगी।
भूपेंद्र यादव जी बिहार के भाजपा संगठन के विकास में बहुत बड़ा योगदान है। मैं उम्मीद करता हूं कि मंत्री के तौर पर भी आप अपने कार्यों में वैसे ही सफल होंगे।