पटना, अप्रैल 28, 2021: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पटना एम्स सहित अन्य मेडिकल संस्थाओं में कोविड-19 उपचार संबंधित मौजूदा तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

प्रधानमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मंत्री एवं अधिकारी लगातार राज्यों के साथ संपर्क में है। केंद्र द्वारा राज्यों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। इस संदर्भ में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने बिहार में ऑक्सीजन एवं अन्य दवाइयों की उपलब्धता आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि लगातार मंत्रालय स्तर पर बैठक कर हर संभव आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने सभी से आह्वान किया कि जिनकी उम्र 18 प्लस है। वह अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। 1 मई से टीकाकरण अभियान में निश्चित तौर पर शामिल हों। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 अप्रैल शाम 4 बजे से शुरू हो गई है। इस संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी अभी थमी नहीं है। लेकिन दिन-प्रतिदिन कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर कोविड को मात देने के लिए काम हो रहा है। पीएम केयर फंड से 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सिजन कंसंट्रेटर खरीदे जाएंगे। डीआरडीओ द्वारा विकसित प्रौद्योगिकी पर आधारित 500 और पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र पीएम केयर्स फंड के तहत स्वीकृत किए गए है। प्रधानमंत्री देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता, दवाओं, स्वास्थ्य अवसंरचना आदि से संबंधित स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। स्वास्थ्य अवसंरचना को जल्द मजबूत करने के लिए अधिकारियों को दिया निर्देश दिए गए हैं। सभी स्तर पर तेजी से काम हो रहा है।

चौबे ने आह्वान किया कि एकजुट होकर कोविड उचित व्यवहार का पालन करें। सावधान रहें, सुरक्षित रहें। बेवजह पैनिक होने न हो। घर पर रहे। सभी दिशा निर्देश का पालन करें।