पटना, 4 जून 2021: भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के तत्वाधान में सेवा ही संगठन एवं कोई भूखा न रहें अभियान के तहत आज लगातार आठवें दिन एलसीटी घाट के पास स्लम बस्ती के लोगो के बीच जाकर प्रदेश संयोजक सतीश राजू एवं क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद सैकड़ों लोगों के बीच मास्क एवं भोजन का वितरण किया गया। ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले वहां के लोग भीषण आगजनी के शिकार हो गये थे।साथ ही आज मधुबनी जिला क्रीड़ा प्रकोष्ठ की टीम ने जगह जगह पर जिला संयोजक सत्यनारायण झा के नेर्तित्व में भी मास्क वितरण किया गया।

पिछले वर्ष भी भीषण कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के समय क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं जिला संयोजकों के द्वारा पटना में ही बल्कि पूरे बिहार में गरीब एवं असहाय लोगों के बीच भोजन एवं मास्क वितरण किया गया था। क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने जानकारी दी कि ये भोजन वितरण पखवाड़ा का अभियान निरंतर  जब तक स्थिति ठीक नही हो जाता है तब तक जारी रहेगा | इसी क्रम में 5 जून को दोपहर दो बजे ज्ञान भवन, गांधी मैदान के पास सैकड़ो लोगो के बीच खिचड़ी एवं मास्क का वितरण किया जायेगा। राजू ने बताया कि  जन सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि इस महामारी में कोई भूखा नही रहे। आज के भोजन वितरण का व्यवस्था प्रदेश सह संयोजक अंकुर वर्मा,प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी चंदन सिन्हा कार्यसमिति सदस्य कौशलेंद्र कैशिक एवं कोषाध्यक्ष डॉ रितेश कुमार के माध्यम से किया गया।

इस मौके पर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश  सह- संयोजक अंकुर वर्मा,मुकेश पासवान, प्रवक्ता राजीव रंजन यादव,डॉ रितेश कुमार क्षेत्रीय प्रभारी चंदन कुमार सिन्हा, चंदन कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिंस श्रीवास्तव पटना महानगर के सह संयोजक इंद्रजीत कुमार, दीनदयाल पटेल, शम्भू पासवान, राजेश कुमार, चन्दन कुमार, संजीव यादव, राजेश रोशन,रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।