टोक्यो: ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को टोक्यो 2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ओई हॉकी स्टेडियम में खेला गया चौथे पूल ए मैच भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण था।

भारत के लिए वरुण कुमार (43वें मिनट), विवेक सागर प्रसाद (58वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (59वें मिनट) ने गोल किए। अर्जेंटीना के लिए पहला गोल 48वें मिनट में मैको कैसेला ने दागा।

मनप्रीत सिंह और उनके टीम मैच में पूरी तरह से आक्रामक थी। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने अर्जेंटीना की रक्षा पंक्ति पर दबाव डालने की कोशिश की लेकिन फॉरवर्ड इसे गोल में तब्दील करने में नाकाम रही।

23वें मिनट में भारत के हरमनप्रीत सिंह ने आक्रमण का नेतृत्व किया लेकिन बायें से खेले गए एक शॉट ने शुरुआत को बर्बाद कर दिया। हालांकि 26 वें मिनट में भारतीय टीम फिर से विफल रहे, जब नीलकांत शर्मा से मंदीप सिंह को एक लंबा पास दिया गया, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर जुआन मैनुअल विवाल्डी ने शानदार खेल दिखाया।

इसके बाद अर्जेंटीना आक्रामक हुई लेकिन भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश शानदार बचाव किया।

भारतीय टीम को 41वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले, लेकिन इसे गोल में तब्दील करने में असफल रहे। इसके चरण बाद अर्जेंटीना के मटियास रे हमला किया लेकिन पीआर श्रीजेश ने अच्छा बचाव किया और इस बार वरुण कुमार ने गेंद को बहार की ओर धकेल दिया।

43 वें मिनट में भारतीय फॉरवर्ड गुरजंत सिंह पर एक खतरनाक टैकल के साथ वीडियो रेफरल से भारत को एक और पेनल्टी कार्नर मिली।  इस बार बिना गलती किये डेब्यू करने वाले वरुण कुमार ने गेंद को नेट के अंदर दाल दिया और 1-0 से बढ़त बनाई।

अर्जेंटीना टीम काफी रक्षात्मक रही, जब उसे तीसरे क्वार्टर के अंतिम 20 सेकंड में लगातार चार पेनल्टी कार्नर का बचाव किया। अर्जेंटीना को 48वें मिनट में अंतिम क्वार्टर में पहला पेनल्टी कार्नर मिला और मैको कैसेला के गोल से टीम ने बराबरी कर ली।

आखरी तीन मिनट में, दिलप्रीत सिंह के शानदार पास को विवेक सागर प्रसाद ने गोल में बदला 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।

59वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह की फ्लॉलेस ड्रैग फ्लिक से भारत को तीसरा गोल मिला।

चार मैचों के बाद भारत इस समय अपने ग्रुप में नौ अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है, वर्ल्ड नंबर 2 ऑस्ट्रेलिया (12 अंक) से पीछे है। तीसरे स्थान पर स्पेन (4 अंक), न्यूजीलैंड (4 अंक), अर्जेंटीना (4 अंक) और जापान (1 अंक) हैं।

एक जीत के लिए तीन अंक दिए जाते हैं। हर ग्रुप से शीर्ष चार टीमें ही क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

भारत शुक्रवार को मेजबान जापान के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगा।