जयपुर, 31 जनवरी 2022:  कांसुलेट जनरल ऑफ इण्डिया जद्दा, साउदी अरब में हज यात्रा 2022 हेतु विभिन्न पदों पर अस्थाई प्रतिनियुक्ति् के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए है। डिवीजन, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कोडिनेटर (मेडिकल)/ डाक्टर/पैरामेडिकल/ कॉर्डिनेटर / सहायक हज अधिकारी / हज सहायक पदों पर आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2022 है। साथ ही पुलिस / पैरामिलिट्री / डिफेन्स फोर्स में कार्यरत स्थाई महिला कर्मी भी सहायक हज अधिकारी / हज सहायक पदों हेतु आवेदन कर सकती है।