जयपुर, 20 मई 2021: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा व बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की है।
डॉ. जोशी ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन की खबर बेहद दुःखद है। कोविड की वजह से उनके निधन से मुझे गहरा आघात लगा है। श्री पहाड़िया ने सफल जनप्रतिनिधित्व करते हुए मुख्यमंत्री, राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश में जनसेवा की। उनका सदैव प्रदेश के प्रति स्नेह बना रहा। उनका सरल एवं सहज व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणास्पद रहेगा। उनका निधन प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है।
डॉ. जोशी ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।