उमरिया, 29 मई 2021: बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के मगधी परिक्षेत्र के बहेरहा स्थित बाड़े में रखे नर बाघ को राजा मार्तण्ड सिंह जॅूं मुकुन्दपुर भेजा गया। उल्लेखनीय है कि उक्त नर बाघ को 4 वर्ष पूर्व इसकी मा टी-25 की मृत्यु हो जाने के उपरांत अरहरिया नामक स्थान से रेस्क्यू किया गया था। इसके साथ एक नर और एक मादा शावक भी रेस्क्यू किये गये थे जिन्हें गत वर्ष सतपुड़ा टाईगर रिजर्व भेजा गया था। उक्त नर बाघ का लालन-पालन मनुष्यों द्वारा किये जाने के कारण यह मानव उपस्थिति का आदी हो गया था। गत माह वन्यजीव विशेषज्ञों के दल ने इसे स्वच्छंद विचरण हेतु वनों में छोड़े जाने हेतु अनुपयुक्त बताया था। ऐसे में मुकुन्दपुर जॅूं से मांग प्राप्त होने पर सक्षम अनुमति प्राप्त की गई।

26 मई 2021 को मुकुन्दपुर जॅूं से संचालक संजय राजखेरे के नेतृत्व में एक टीम बांधवगढ़ पहुची और 27 मई 2021 को सायं 4.30 बजे क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ की उपस्थिति में इसे बाड़े में ट्रंकुलाइज किया जाकर सायं 6.15 बजे मुकुन्दपुर हेतु रवाना किया जहा इसे रात्रि बाड़े में छोड़ा गया। भेजने के पूर्व नर बाघ के सेंपल भी एकत्रित किये। कार्यवाही के दौरान सहायक संचालक स्वरूप दीक्षित, अभिशेष तिवारी, वन्यजीव सहायक शल्यज्ञ डा. नितिन गुप्ता, डा. तोमर एवं बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्राधिकारी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।