पुणे, 06 अगस्त 2022: आजादी का अमृत महोत्सव  के अंतर्गत  ‘हर घर तिरंगा’  अभियान के अंतर्गत लोगों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा घर पर लगाने और भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने हेतू इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाना है।

पुणे रेल मंडल भी इस उद्देश्य को सफल बनाने में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा  के मार्गदर्शन तथा नेतृत्व में उत्साहित रूप से भाग लेगा I  वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे के समन्वय में वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोदकुमार मीणा के प्रयासों से मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों को 8600 से अधिक राष्ट्रीय ध्वज वितरण की शुरूआत  कर दी गई है ,जिसे वे  अपने घरों पर 12 से 15अगस्त तक फहराएंगे I इस अभियान से सभी रेल कर्मचारियों में बहुत उत्साह तथा जोश भर गया है I पुणे में एक संक्षिप्त आयोजन में अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों को तिंरगा वितरित करने की शुरूआत की।
भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाकर तिरंगे के साथ स्नेहबंधन और घनिष्ठ करने के साथ राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का यह प्रतीक भी बन जाता  है। इस पहल से लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। पुणे रेल मंडल भी अपने अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ  इस अभियान में  उत्साह से बढ़ चढकर शामिल हो  रहा है I