पुणे: मिरज स्टेशन पर घर से बिना बताए आए दो किशोर उम्र के बालक एवम बालिका को रेल कर्मचारियों के प्रयासों से सुरक्षित रूप से पुलिस को सौंप दिए गया।

पुणे रेल मंडल के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार तथा प्रधान टिकट निरीक्षक नरसिंहलाल गुप्ता गुरुवार 29 जुलाई को मिरज स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात थेI  संदेह होने पर प्लेटफार्म पर बैठे दोनों बालक एवं बालिका से उन्होंने टिकट संबंधी तथा अन्य सामान्य पूछताछ की। दोनों के पास कोई वैध यात्रा टिकट नहीं था तथा वे किसी भी बात का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहे थे। 

त्रिपुरारी कुमार द्वारा बालक एवं बालिका से उनके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर बात करने पर पता चला कि वे  छत्तीसगढ़ से अपने घर से बिना बताए निकले हैं। मामले की गंभीरता को देखकर दोनों किशोरों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी मिरज को सौंप दिया।

पुणे रेल मंडल के इन दोनों रेलवे कर्मचारियों द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है और यह अपने ड्यूटी के साथ  उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।