गोरखपुर, 18 जुलाई 2021: शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता शाक्य द्वारा पदाधिकारियों को सूची जारी की गई। इस टीम में आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री बनाई गई हैं।

चिल्लूपार की अस्मिता चंद को गोरखपुर जिले की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली इस टीम के गोरखपुर जिले की बाग डोर अब अस्मिता चंद संभालेंगी।

इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया और कहा, “आपके प्यार और आशीर्वाद से मुझे यह दायित्व निभाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपनी नई जिम्मेदारियां एवं इन नई चुनौतियों के लिए वे सज्ज और अटल प्रयास करने के लिए तत्पर है।”

वर्ष 2007 से राजनीति में सक्रिय रहे रही अस्मिता चंद ने अपना पहला चुनाव अपने ही स्थानीय क्षेत्र से लड़ा था। साथ ही साथ वे समाज सेवा से जुड़े कार्यों में भी अपना योगदान देती रहती हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए हमेशा आवाज उठाई है।