खगड़िया, 2 जून 2021: हिन्दी भाषा साहित्य परिषद, खगड़िया, बिहार ने देश के चर्चित कवि और सहित्य सुधा मंच के संस्थापक विनय कुमार बुद्ध को ‘कौशिकी कथा रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया। मूल रूप से खगड़िया, बिहार के निवासी बुद्ध वर्तमान में अपनी सेवा असम राज्य में वरिष्ठ व्याख्याता के रूप में दे रहे हैं। इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ‘रेलमंत्री राष्ट्रीय अवार्ड’ के अलावा कई दर्जन सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

अपने साहित्यिक यात्रा के शुरुआती दौर में हिन्दी भाषा साहित्य परिषद से जुड़कर खगड़िया के कई कवि सम्मेलनों में हिस्सा ले चुके हैं। उनके इस संगठन से पुनः जुड़ने और सम्मान पाने पर खगड़िया के कई गणमान्य लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

खगड़िया के भाजपा नेता सुशील गुप्त ने उन्हें बधाई देते हुए हुए जिले का नाम रौशन करने वाला साहित्य साधक बताया। कौशिकी साहित्यिक मंच के संचालक शिव कुमार सुमन के अलावा अनिल जायसवाल, धर्मेंद्र शास्त्री,  अमित कुमार गुप्ता, गुरुकुल परिवार के संयोजक हेमेन्दु कमल, सुशान्त रंजन और पूजा चौधरी ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। देश के अन्य भाग से भी कई साहित्यकारों ने अपनी प्रतिक्रिया देकर इन्हें बधाई प्रेषित की।