पटना, ७ जनवरी २०२४: पटना के स्वच्छता में अपना एक अलग मुकाम स्थापित करने वाली महिलाओं की टीम स्वच्छांगिणी अब अपनी उपस्थिति दिल्ली में भी दर्ज कराएंगी। यह महिलाएं गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

गौरतलब है कि यह पहली बार हो रहा है की पटना के सफाई कर्मियों को दिल्ली के परेड में शामिल होने का मौका मिले पटना नगर निगम द्वारा विशेष रूप से इन महिलाओं को भेजा जा रहा है।

ये महिलाएं होगी शामिल

१. रानी देवी
२. तेतरी देवी
३. रिंकू देवी
४. इंदु देवी

२०२१ से कर रही है काम

पटना नगर निगम द्वारा २०२१ से ही महिलाओं की टीम सफाई कार्य कर रही है। पाटलिपुत्र एवं नूतन राजधानी अंचल के वार्डों में इनके द्वारा मेनहॉल सफाई का कार्य किया जा रहा है। मशीनीकृत सफाई के लिए इन्हें पूर्व में विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया था।