पुणे, 01 सितंबर 2021: पुणे रेल मंडल पर 01 सितंबर से14 सितंबर  तक राजभाषा पखवाडा का आयोजन किया गया है I इसका शुभारम्भ मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा की प्रमुख उपस्थिति में किया गया I इसी के साथ मानक अंग्रेजी –हिंदी शब्दकोश के प्रणेता फादर कामिल बुल्के की जयंती का भी आयोजन किया गया I मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पुणे मंडल के रेल कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य में हिंदी का प्रयोग सराहनीय हो रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आवाहन किया कि राजभाषा पखवाड़े के अवसर पर आयोजित विविध प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लें।

 इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रकाश उपाध्याय, श्रीमती नीलम चंद्रा,वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक सुनि‍ल मिश्रा तथा राजभाषा अधिकारी डॉ. शंकरसिंह परिहार उपस्थित थे।

शुभारम्भ के अवसर पर एक तकनीकी संगोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें यांत्रिक (‍डीजल) और संरक्षा विभाग द्वारा तकनीकी प्रस्तुतिकरण पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्‍यम से किया गया। डीजल शेड घोरपडी के सीनियर सेक्‍शन इंजीनियर वेणूगोपालराव तथा वरिष्‍ठ तकनीशियन श्री पी.के. बरडे ने तकनीकी उपलब्धियों से अवगत कराया और संरक्षा विभाग से श्री देवेंद्र कुमार मंडल संरक्षा अधिकारी ने गाड़ी सुरक्षा संबंधित जानकारी साझा की।

राजभाषा पखवाड़े के दौरान  पुणे मंडल पर  कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध, हिंदी वाक्, हिंदी टिप्पण आलेखन एवं प्रारूप लेखन, चित्र पर आधारित कहानी लेखन, स्‍लोगन लेखन प्रतियोगिता और काव्य संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया हैं।