पुणे, 18 ऑक्टोबर 2022: पुणे मंडल के पुणे – सातारा  रेलमार्ग पर वाल्हा  – नीरा स्टेशनों के बीच ब्लॉक लेकर रेलवे ट्रैक डबलिंग से संबंधित विभिन्न तकनीकी कार्य किए जाएंगे I 20 अक्तूबर को गाड़ी संख्या 11029 /11030 मुंबई –कोल्हापुर –मुंबई  कोयना एक्सप्रेस, डेमू संख्या 01539/01540 पुणे – सातारा – पुणे रद्द रहेगी I 23 अक्तूबर तक गाड़ी संख्या 01535/01536 पुणे  – फलटन -पुणे, गाड़ी संख्या 01537/01538 लोणंद  – फलटन – लोणंद रद्द रहेगी I जबकि गाड़ी संख्या 11425 /11426 पुणे – कोल्हापुर -पुणे  एक्सप्रेस भी 23 अक्तूबर तक कोल्हापुर- सातारा  – कोल्हापुर के बीच ही चलेगी अर्थात  पुणे -सातारा- पुणे के बीच रद्द रहेगी I  19 अक्तूबर को गोंदिया से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11040 गोंदिया –  कोल्हापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी I
दिनांक 20 अक्तूबर को गाड़ी संख्या 11039 कोल्हापुर – गोंदिया महाराष्ट्र  एक्सप्रेस  कोल्हापुर से पुनर्निर्धारित समय 19.00 बजे रवाना की जाएगी I
दिनांक  19 अक्तूबर को यशवंतपुर से रवाना होनेवाली  गाड़ी संख्या 22685 यशवंतपुर – चंडीगढ़ एक्सप्रेस तथा इसी  दिन हज़रत निजामुद्दीन  से रवाना होनेवाली  गाड़ी संख्या 12780 हज़रत निजामुद्दीन – वास्को गोवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मिरज – कुर्डूवाड़ी – दौंड मार्ग से होकर चलेगी इसके चलते गाड़ी संख्या 12780  पुणे, सातारा, कराड,  सांगली तथा गाडी संख्या 22685 पुणे स्टेशन पर नहीं आएगी I  जबकि दिनांक 23 अक्तूबर तक हुबली से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 17317 हुबली – दादर एक्सप्रेस  भी परिवर्तित मार्ग मिरज – कुर्डूवाड़ी – दौंड होकर चलेगी अर्थात यह गाड़ी सांगली तथा कराड स्टेशन पर नहीं आएगी I