मंजरी मेहता
कोथरुड, 13 जनवरी 2022: पुणे शहर की पुलिस ने तीन नाबालिग भाइयों का यौन शोषण करने के आरोप में 48 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोथरूड थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटनाएं नवंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच की हैं। शिकायतकर्ता के 13, 10 और 7 साल के तीन बच्चे हैं। आरोपी तीनों बच्चों को भुसारी कॉलोनी में एक गैरेज के अंदर ले जाता था और उनका यौन शोषण करता था।
घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस बीच जब घटना बार-बार होने लगी तो बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।