हरियाणा, मई 10, 2021

  • डीआईपीआरओ, पंचकूला की धर्मपत्नी को समस्त सूचना एवं जन संपर्क विभाग की श्रद्धांजलि
  • चंडीगढ़, 10 मई – हरियाणा सूचना एवं जन संपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डीआईपीआरओ, पंचकूला श्री विनय वत्स की धर्मपत्नी श्रीमती गरिमा वत्स के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। लगभग एक सप्ताह तक कोविड-19 से जूझने के बाद आज सुबह पंचकूला स्थित पारस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे दो बेटियों छोड़ गई हैं।
  • आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर तथा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक सहानुभूति व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
  • विभाग के सभी अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, डीआईपीआरओ, एआईपीआरओ और अन्य कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
  • सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय, भिवानी में कार्यरत चालक श्री किरण प्रकाश के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। कोरोना से लड़ते हुए आज उन्होंने भी अंतिम सांस ली।
  • क्रमांक-2021