नई दिल्ली, अप्रैल 26,2021: इंडियन नेवी में सेलर्स इंट्री के अंतर्गत आर्टिफिशर अप्रेंटिस (एए-150) और सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट्स (एसएसआर-02/2021) बैच के आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक किया जा सकता हैं।

भारतीय नौसेना में नौसैनिक के तौर पर भर्ती के इच्छुक कैंडिडेट्स AA-150 और SSR -02/2021 के ऑनलाइन आवेदन नेवी भर्ती पोर्टल पर कर पाएंगे, वे joinindiannavy. gov. in पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे। आपको बता दे की पिछले सप्ताह ही भारतीय नौसेना द्वारा सेलर इंट्री AA -150 और SSR -02/2021 बैच के अंतर्गत 2500 पदों के लिए अपडेट जारी किया था।

कौन कर सकते हैं अप्लाई?

SSR पद के लिए आवेदन वही कैंडिडेट्स कर सकते हैं जिसने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ केमिस्ट्री या बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस सब्जेक्ट से 10+2 परीक्षा पास की हो। जबकि, आर्टिफिशर अप्रेंटिस एंट्री 2021 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को 10+2 परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए। और इन दोनों पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 17 वर्ष से कम और 20 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कैसे होगा सिलेक्शन

इंडियन नेवी AA/SSR भर्ती 2021 के अधिसूचना के अनुसार लगभग 10 हजार कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा(पीएफटी) के लिए कैंडिडेट्स की शॉर्टलिस्टिंग क्वालीफाई एग्जाम 12वीं में प्राप्त अंको के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए कट-ऑफ़ नौसेना द्वारा स्टेट वाइज रिक्तियों के संख्या के हिसाब से जारी किया जाएगा।