मुंबई, 15 Feb 2021: एसीबी (ठाणे) के एसपी महेश पाटिल को मीरा- भायंदर वसई विरार पुलिस के क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। पंजाब राव उगले पाटिल की जगह आए हैं।

कैसर खालिद रेलवे पुलिस के कमिश्नर बनाए गए हैं। यहां रहे रविन्द्र सेनगांवकर विशेष आईजी ट्रेनिंग में भेजे गए हैं।

गौरतलब है कि कैसर खालिद के रेलवे का कमिश्नर बनाए जाने पर रेल चोरों की चांदी हो गई है। भिवंडी, मुंब्रा, गोवंडी, मानखुर्द और शिवाजीनगर के चोर अब रेलवे में शिफ्ट हो जाएंगे।

संजय शिंत्रे को मुंबई पुलिस के सायबर सेल में शिफ्ट किया गया है। संजय शिंत्रे अच्छे अधिकारी माने जाते हैंl