• चंडीगढ़,18 जून- हरियाणा के पशुपालन मंत्री श्री जेपी दलाल ने आज दिल्ली में केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री श्री गिरिराज सिंह से भेंट कर प्रदेश में मत्स्य पालन, दूध व पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए बातचीत की ताकि इससे रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा दिया जा सके।
  •          श्री दलाल ने बताया कि मत्स्य  पालन को बढा देने के लिए केन्द्रीय मंत्री से  प्रदेश में मत्स्य पालन के उत्कृष्टता केन्द्र खोले जाने व झिंगा मछली पालन को बढावा देने के लिए योजनाएं लागू किए जाने की मांग की।
  •          पशुपालन मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित अन्य क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं का सूत्रपात किया है। इसलिए  योजनाओं से जहां इन क्षेत्रों में नई संभावनाओं को तलाशा गया है वहीं इसमें ऋण, खरीद केन्द्र, बीज की सुलभता देकर इसे सुविधाजनक बनाया गया है। वहीं, विभिन्न क्षेेत्रों में बीमा पॉलिसी लागू कर कृषि, पशुपालन व मत्स्य पालन को जोखिम रहित बनाया गया है।
  •          उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश में किसी भी स्थान पर मत्स्य पालन का उत्कृष्टता केन्द्र खोले जाने की मांग रखी है ताकि मत्स्य पालन के क्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाशा जाए और मत्स्य पालक को कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिले। इसके अलावा प्रदेश में खारा पानी वाले क्षेत्रों में झींगा मछली पालन के लिए विशेष अनुदान दिए जाने व इसके लिए योजनाओं को लागू किए जाने की मांग रखी है। उन्होंने बताया कि पशुपालन को बढावा देने के लिए सेक्स सीमेन टेक्नोलॉजी , दूध उत्पादन में वृद्धि किए जाने की योजना, मुर्राह भैसों और गायों की नस्ल सुधार कर बेहतर नस्ल तैयार करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई।
  •          श्री दलाल ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ने उनकी मांगों पर विचार कर प्रदेश के लिए विभिन्न योजनाओं के क्रियांवन के लिए आश्वासन दिया है