पूणे, 31 अगस्त २०२२: सिंजेंटा इंडिया ने देश भर के किसानों के लिए एक बहुभाषी ‘क्रॉपवाइज ग्रोवर’ ऐप की शुरुआत की है ।नौ भारतीय भाषाओं में ऐप की उपलब्धता इसे किसानों के लिए सुलभ और बहुत उपयोगी बनता है। इस ऐप से किसानों के अनुभवों में जबरदस्त फायदा होगा और किसान सहज तरीके से तकनीकी का लाभ उठाते हुए कृषि मामलों में सशक्त बनेगें।

 मोबाइल एप्लिकेशन को सिंजेंटा ने ‘किसानों को ध्यान में रख कर विकसित किया है और इस ऐप से किसानों को बहुत सहायता मिलेगी और उनकी उपज और लाभ में भी सुधार होगा।’क्रॉपवाइज ग्रोवर’ ऐप कीकई विशेषताएं हैं और व्यक्तिगत सलाह के लिए अलग से सुविधा उपलब्ध है। इसे एंड्रॉइड डिवाइस पर प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

ऐप किसानों को नवीनतम तकनीक आधारित सेवाओं जैसे ड्रोन और बूम स्प्रेयर का उपयोग करके स्प्रे सेवाओं तक पहुंचने की सुविधा प्रदान करती है। एप्लिकेशन में आठ प्रमुख विशेषताएं शामिल हैं जिनमें कृषि विज्ञान सेवाएं, उत्पादकों के लिए कृषि ऋण, उत्पाद स्कैन, उत्पादक वफादारी कार्यक्रम, मंडी की कीमतें, स्प्रे सेवाएं, कृषि क्षेत्र संबंधी और मौसम की जानकारी शामिल हैं।

सिंजेंटा इंडिया के एफसीई प्रमुख श्री सचिन कामरा का कहना है कि क्रॉपवाइज ग्रोअर एप्लीकेशन सिंजेंटा के ग्लोबल क्रॉपवाइज प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह भारतीय उत्पादकों को उन्नत कृषि-तकनीकी समाधान प्रदान करने के लिए नवीन तकनीकों का लाभ देता है। ऐप में किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों के आधार पर व्यक्तिगत सलाह भी दी गई है। किसानों को कीटों और बीमारियों या मौसम की स्थिति के अनुसार कृषि विज्ञान सलाह भी प्रदान करती है।

सिंजेंटा इंडिया के कंट्री हेड सह प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार ने कहा कि सिंजेंटा में किसानों को केंद्र में रखते हुए हम उनकी हर जरूरतों के समाधान की पेशकश को विकसित कर रहे हैं। हमारा ऐप क्रॉपवाइज ग्रोवर भी उसी दर्शन का अनुसरण करता है। यह ऐप हमारे उत्पादकों के लिए अपनी कृषि पद्धतियों में तकनीक का लाभ उठाने और अच्छे परिणाम प्राप्त करने का एक प्रभावी मंच है। सिंजेंटा हमेशा भारतीय छोटे किसानों की मदद करने में अग्रसर रही है और क्रॉपवाइज ग्रोअर ऐप हमारे इस मिशन को गति देगा।

 श्री कुमार ने कहा कि ऐप वर्तमान में नौ फसलों के लिए सलाह दे रहा है और यह हिंदी और मराठी सहित नौ प्रमुख भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। नया क्रॉपवाइज ग्रोअर ऐप कृषि बाजार मेंसिंजेंटा के स्थान को और भी महत्वपूर्ण करने में अहम भूमिका निभाए गा। यह ऐप किसानों के लिए सिंजेंटा के सभी उत्पादों और सेवाओं का लाभ पहुंचाने का एक संपर्क बिंदु होगा। कंपनी की निकट भविष्य में ई-कॉमर्स को भी शामिल करने की योजना है।

सिंजेंटा के बारे में

सिंजेंटा दुनिया की अग्रणी कृषि कंपनियों में से एक है, जो लाखों किसानों को संसाधनों का बेहतर उपयोग करने में सक्षम बनाकर वैश्विक खाद्य की पैदवार बढाने में मदद कर रही है। हमारी महत्वाकांक्षा दुनिया को सुरक्षित रूप से खाद्यान्न उत्पादन में मदद करना है। हम विश्व स्तर के वैज्ञानिक तकनीक और नये फसल समाधानों के साथ कृषि उत्पादन की सुरक्षा में सुधार करना चाहते हैं। 100 से अधिक देशों में हम फसल उगाने के तरीके को बदलने के लिए काम कर रहे हैं। साझेदारी, सहयोग और द गुड ग्रोथ प्लान के माध्यम से हम किसानों को नवाचार के जरिए लोगों को सुरक्षित और स्वस्थ रहने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।