पुणे, २१/१२/२०२२: पुणे स्टेशन से ट्रेन परिचालन में लोको कपल करते समय विलंब की संभावनाओं को समाप्त करने के लिए ‘H’ टाइप सी.बी.सी कपलर को कपल करने में ली जानेवाली सावधानियों एवं ‘H’ टाइप कपलर की विशेषताओं को विस्तार से समझने एवं परिचालन में प्रमुखता से कार्य करने वाले कर्मचारियों के ज्ञानवर्धन हेतु डीजल लोको शेड, पुणे में सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया।
अपर मंडल रेल प्रबंधक पुणे, बृजेश कुमार सिंह की उपस्थिती में 08 अधिकारियों समेत लगभग  130 पर्यवेक्षक एवं कर्मचारियों ने इस सेमिनार का लाभ उठाया। सेमिनार के पश्चात कर्मचारियों को परिचालन से संबन्धित समस्याओं एवं निराकरण हेतु उपस्थित वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर  देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी, विजयसिंह दड़स, जोएल मेकेंज़ी ने विस्तार से चर्चा की एवं कर्मचारियों की आशंकाओं का निवारण किया।