नई दिल्ली, 15 जून 2021: कन्नूर से कर्नाटक आ रहे इंडिगो में यात्रा कर रहे सभी यात्री बाल-बाल बच गए। कर्नाटक के हुबली एयरपोर्ट पर सोमवार शाम लैंडिंग के समय ही विमान का टायर फट गया। मगर खबर है कि इसमें सवार सभी यात्री व क्रू सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनको किसी भी प्रकार की छति होने की खबर नहीं है। कर्नाटक के हुबली जिले में सोमवार (14 जून) शाम ये बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार को एयरलाइन की तरफ से यह जानकारी दी गई।

एयरलाइन ने बताया कि फिलहाल एयरक्राफ्ट को मेंटनेंस जांच के लिए ले जाया गया है। इंडिगो की 6e-7979 उड़ान कन्नूर से हुबली जा रही थी। सोमवार की शाम को लैंडिंग के दौरान यह घटना हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयरलाइन ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी किया।