नई दिल्ली, मई 7, 2021: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अदाकारा अनुष्का शर्मा ने मिलकर कोरोना के खिलाफ देश की मदद के 2 करोड़ रूपए दिए हैं। वे दोनों आम लोगों से धन इकट्ठा करने वाली संस्था से जुड़े हैं। दोनों का लक्ष्य अगले सात दिनों में सात करोड़ रूपए जुटाने का हैं।

उन दोनों के द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का भारत के कोविड राहत कोष के लिए 7 करोड़ इकट्ठा करने का लक्ष्य हैं। वे दोनों धन जुटाने वाले संस्था केटो के जरिए एक अभियान शुरू कर रहे हैं और उन्होंने अपनी ओर से भी 2 करोड़ रूपए दान किए हैं।”

इस अभियान को 7 दिनों तक चलाया जाएगा और इकट्ठा की गई राशि एसीटी ग्रांट्स नाम की संस्था को दी जाएगी। यह संस्था ऑक्सीजन और चिकित्सा जुड़ी अन्य सुविधाएं उपलब्ध करने के क्षेत्र में काम करती हैं।

कोहली ने कहा, “हमारा देश अभी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। देश को अभी एकजुट होकर अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने की जरूरत है। मैं और अनुष्का पिछले एक साल से लोगो के दर्द को देख कर आहत हैं। मैंने और अनुष्का ने कोरोना के इस जंग में अधिक से अधिक लोगों की सहायता करने की कोशिश की है।   ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की दिशा में काम कर रहे हैं। देश को इस वक्त हमारे सहायता की सबसे अधिक जरूरत है। हमने इस विश्वास से धन जुटाने का बीड़ा उठाया है कि हम जरूरतमंद लोगों के लिए धनराशि जुटा सके। हमे भरोसा है कि लोग देशवासियों की मदद के लिए आगे आएंगे। हम एकजुट हैं और इस सब से उबरने में सफल होंगे।”