नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2021: सेना मे सिपाही डीजी बनकर देश की सेवा करने के इच्छुक युवाओ के लिए इंडियन आर्मी एक अच्छा अवसर लेकर आई है। यह भर्ती है हरियाणा जिले- अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकुला और चंडीगढ़ के युवाओं के लिए।

इसका आयोजन 07 जून  से 25 जून 2021 तक तेजली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, यमुनानगर मे किया जायेगा। भर्ती मे भाग लेने वाले कैंडिडेट्स को सेना के वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन की तिथि 08 अप्रैल-22 मई 2021 तक है। 23 मई को कैंडिडेट्स को उनके रजिस्टर्ड ई-मेल पर एडमिट कार्ड भेजा जायेगा।

इन भर्तियों पर जीडी, सिपाही क्लर्क स्टोर कीपर, गोरखा सिपाही जीडी के पदों पर भर्ती होनी है। 10वीं और 12वीं पास कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन दे सकते है। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को यह सलाह है कि सेना भर्ती रैली 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले, सेना भर्ती नोटिफिकेशन पूरा अवश्य पढ़े।

सेना की वेबसाइट-https://joinindianarmy.nic.in/