पटना, फरवरी 22, 202: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से0) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने एमएलसी नूतन सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर तंज कसते हुए कहा कि चिराग पासवान के सत्ता की भूख ने रामविलास पासवान जी के सपनों के बंगले में आग लगा दी।

दानिश ने चिराग पासवान से सवाल पूछते हुए कहा कि कहां हैं बंगले में आग लगाने वाले लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष? उजड़े हुए घर से लोग भाग रहे हैं और वह मूकदर्शक के तरह तमाशा देखने को मजबूर हैं। एमएलसी नूतन सिंह उनकी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रही है, तो कैसे माने कि भाजपा से उनका गठबंधन है?

डॉ दानिश रिजवान ने कहा कि हमारे आदरणीय नेता स्वर्गीय राम विलास पासवान जी के सपने को चकनाचूर कर दिया। आदरणीय स्वर्गीय रामविलास पासवान द्वारा मेहनत से बनाए गए बंगले को चिराग के हाथों हुई बर्बादी को वह कभी माफ नहीं करेंगे।