नई दिल्ली, 07 मार्च 2022: निम्नलिखित 06 राज्यों से चुने गए राज्य सभा के 13 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल, 2022 में उनकी सेवानिवृत्ति पर समाप्त होने वाला है जिसका विवरण नीचे दिया गया है :

क्रम संख्या राज्य सीटों की संख्या सदस्य का नाम सेवानिवृत्ति की तिथि

 

1. असम 02 रानी नारह

रिुपुन बोरा

 

02.04.2022
2. हिमाचल प्रदेश 01 आनंद शर्मा

 

02.04.2022
3. केरल 03    ए. के. एंटोनी

एम. वी. श्रेयाम्स कुमार

सोमप्रसाद के.

 

02.04.2022
4. नगालैंड 01   के. जी. केन्ये

 

02.04.2022

 

5. त्रिपुरा 01 श्रीमती झरना दास ( बैद्या) 02.04.2022

 

6. पंजाब 03

 

 

02

श्री सुखदेव प्रसाद  प्रताप सिंह बाजवा  श्वेत मलिक

नरेश गुजराल  शमशेर सिंह दुल्लो

 

09-04-2022

 

 

09-04-2022

2. पंजाब से भरी जाने वाली पांच सीटों में से तीन को एक चुनाव तथा अन्य दो को दूसरे चुनाव के जरिये भरा जाना है क्योंकि ये सीटें दो अलग-अलग द्विवार्षिक चक्रों से संबंधित हैं। इसके अतिरिक्त, पंजाब राज्य से राज्य सभा के लिए चुने जाने वाले सदस्यों की पदावधि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी (सी) संख्या 17123/2015 (भारत निर्वाचन आयोग बनाम देवेश चंद ठाकुर एवं अन्य) के निर्णय के अध्यधीन होगी।

क्रम संख्या कार्यक्रम तिथि

 

  अधिसूचना जारी किया जाना 14 मार्च, 2022 ( सोमवार )

 

  नामांकन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च, 2022 ( सोमवार )

 

  नामांकनों की जांच 22 मार्च, 2022 ( मंगलवार )
  उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 24 मार्च, 2022 ( गुरुवार )

 

  मतदान की तिथि 31 मार्च, 2022 (गुरुवार)

 

  मतदान का समय प्रातः 09 – 00 से अपराह्न 04.00

 

  मतों की गिनती 31 मार्च, 2022 (गुरुवार) को सायं पांच बजे
  जिस तिथि से पहले चुनाव संपन्न हो जाएगा

 

02 अप्रैल, 2022 (शनिवार)
  1. अब, आयोग ने निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार उपर्युक्त राज्यों से राज्य सभा के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराने का निर्णय लिया है :
  2. आयोग ने निर्देश दिया है कि मतपत्र पर वरीयता (ओं) को अंकित करने के उद्देश्‍य से केवल रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रदान किए गए पूर्व निर्धारित विनिर्देश के समेकित बैंगनी रंग के स्केच पेन का उपयोग किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में किसी भी अन्य पेन का उक्त चुनाव में प्रयोग नहीं किया जाएगा।

5. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के द्वारा चुनाव प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करने के लिए समुचित उपाय किए जाएंगे।

6. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पहले ही जारी किए गए कोविड-19 के लिए व्यापक दिशानिर्देश तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हाल के दिशानिर्देश दिनांक 28.09.2021 के प्रेस नोट में निहित हैं और अनुसरण के लिए लिंक Schedule for Bye-elections in Parliamentary/Assembly Constituencies of various States – reg – Press Releases 2021 – Election Commission of India (eci.gov.in) पर उपलब्ध हैं जिसका पालन जहां भी लागू हो, सभी व्यक्तियों के लिए पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान किया जाएगा।

7. आयोग ने संबंधित मुख्य सचिवों को भी राज्यों से एक वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोविड प्रतिबंध उपायों के संबंध में विद्यमान निर्देशों का चुनाव आयोजित करने की व्यवस्था करते समय पालन किया जा रहा है।